

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : कुल्टी के विभिन्न स्थानों पर रविवार की शाम को रामनवमी को लेकर आधा दर्जन श्री श्री महाबीर अखाड़ा कमेटियों के कलाकारों द्वारा हैरतअंगेज खेल दिखाकर लोगों की वाह-वाही लूटीं। अखाड़ा निकालने के पूर्व मंदिर में पूजा की गई और निवर्तमान विधायक डाक्टर अजय पोद्दार को पगड़ी पहनाने की रस्म अदायगी की गई।
सर्वप्रथम कुल्टी पत्थर खाद्य इलाके से रविदास कमेटी के अध्यक्ष ललन मेहरा और सचिव कुमार मेहरा के नेतृत्व में श्री श्री महाबीर अखण्ड अखाड़ा का आयोजन किया गया। जहा समाज के प्रतिष्ठित लोगों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। अखाड़ा पत्थर खाद्य से निकलकर खिलान धौड़ा, केंदुआ बाजार, सरस्वती मंदिर होते हुए छह नंबर गेट तक गया। जहा सुमित खाटूवाला, सचिव कुमार मेहरा, अनिल दास, शिवजी प्रसाद, गोपाल सिंह, राजेश सिन्हा, मुकेश यादव, विक्की गुप्ता, सिकंदर दास, संतोष रजक, पवन मेहरा समेत बड़ी तादाद में लोग उपस्थित थे।
केंदुआ बाजार सेंट्रल अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, सचिव ओविंद्र सिंह के नेतृत्व में अखाड़ा निकाला गया। जहा के युवा कलाकारों एक से एक खेल दिखाए। जहा पगड़ी रस्म की भी अदायगी की गई। बारह नंबर लोकोलाइन के हरिजन बस्ती के दो स्थान से अखाड़ा निकाला गया। केंदुआ बाजार के सरस्वती मंदिर से मुन्ना चौधरी के नेतृत्व में निकाला गया।
रानीतालाब के निकट श्री श्री महाबीर अखाड़ा दक्षिण पाड़ा कुशवाहा संघ द्वारा अध्यक्ष संदीप महतो, उपाध्यक्ष दिलीप महतो, महेंद्र महतो,दीपू महतो ,प्रणब चटर्जी, मंजीत सिंह , सचिव मधु महतो के नेतृत्व में अखाड़ा निकाला गया। जहा समाज से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया और अखाड़ा खेला गया।
श्री महावीर अखाड़ा सियाल डंगाल कमेटी अध्यक्ष राकेश तिवरी,कमेटी सदस्य सुनील सिंह, अजीत शर्मा, पिंटू भडारी, प्रस्नजीत घोष, बिनोद दास, रवि सिंह, राजू सिंह, राजू चौबे, शिवम गुप्ता, विक्की दास, डाबू राम ,मनोज खोवाला, पंकज दा समेत कई लोग उपस्थित थे। जहा अखाड़ा खेलने के पूर्व मंदिर में पूजा-पाठ किया गया और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
