• Sat. Feb 14th, 2026

कुल्टी – मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा मुसलमानों की दुश्मन नहीं ।

admin's avatar

Byadmin

Dec 27, 2025

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : मां के पांव में जन्नत है , लेकिन पश्चिम बंगाल में मां का गीत गाने पर हमला किया जाता है और रोका जाता है । ऐसे में यह मालूम चलता है कि पश्चिम बंगाल की धर्म संस्कृति और कानून व्यवस्था किस हालात में है । उक्त बातें फिल्म स्टार एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कुल्टी के नियामतपुर के निकट आलडी मैदान में शनिवार को परिवर्तन संकल्प सभा के दौरान कही ।

कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के नियामतपुर के निकट आलडी मैदान में स्थानीय विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार के जन समर्थन को को लेकर भीड़ भरी सभा को संबोधित करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा मुसलमानों की दुश्मन नहीं है । राष्ट्रवादी मुसलमान आज भी भाजपा के साथ है । लेकिन जो मुसलमान भारत को क्षति पहुंचाएगा वैसे लोगो को सरकार नहीं छोड़ेगी । राज्य में सांप्रदायिक रंग देने के लिए हुमायूं कबीर को बंगला में खड़ा किया गया है । कुछ लोग बंगाल को बंगला देश बनाने की कल्पना कर रहे हैं । सनातनी जब जुलूस निकालते है तब पुलिस लाठी चार्ज करती है और सात सनातनी महिलाओं को गैर जमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार करती है । जबकि बंगाल में भ्रष्टाचार चरम पर है । एसे लोगों के विरुद्ध कोई कारवाई नहीं होती है । केंद्रीय सरकार बंग्लादेश पर नजर बनाए हुए हैं।

काश्मीर फाइल में देखा गया कि किस तरह काश्मीरी पंडितों को जलाया गया । बांग्ला देश में भी वही हो रहा है । लेकिन कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस , और कम्युनिस्ट पार्टी चुप्पी साधे हुए हैं । उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के सनातनी हिंदुओं से आग्रह किया है कि पश्चिम बंगाल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आसनसोल की सभी सात विधानसभा सीटों पर भाजपा को विजई बनाए । इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष देवंतनु भट्टाचार्य ,जिला सचिव सत्यजीत दास , विधायक अग्निमित्रा पाल , जिला महासचिव केशव पोद्दार , समाजसेवी कृष्णा प्रसाद , गोराचंद चटर्जी , संजीव घोष , मनमोहन राय , उपस्थित थे । मंच का संचालन टिंकू वर्मा ने किया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *