

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी। कुल्टी के निवर्तमान विधायक डाक्टर अजय पोद्दार ने शुक्रवार को बराकर हनुमान चढ़ाई स्थित एक होटल मे पिछले पांच साल में किए गए विकास कार्य को लेकर खाका जारी किए और राज्य सरकार पर विकास कार्यो में बाधा देने का आरोप लगाया।
डाक्टर अजय पोद्दार ने कहा कि बैगुनिया बाजार स्थित 1100 साल पुराना पुरातन सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के विकास, उसकी मरम्मत और सौंदर्यीकरण के लेकर केन्द्रीय पुरातन विभाग से पास करवाया गया और सभी कार्य अंतिम चरण में हैं। नाला का पानी बहार निकालने के लिए ड्रेन बनवाया जा रहा हैं। लेकिन आसनसोल नगर निगम द्वारा बाधा दिए जाने पर वह कार्य अधूरा हैं। बराकर में मद्रासी पाड़ा से लेकर महाबीर धर्मशाला तक आसनसोल रेलमडंल के सहयोग से पक्की सड़क बनवाई गई।
जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग से आने वाले वाहन सीधे बराकर स्टेशन रोड आ सके। जो रेल मंत्रालय के सहयोग से हुआ। जो कि अभूतपूर्व हैं। बराकर में चार नइ ट्रेन का ठहराव, लिफ्ट, बराकर स्टेशन का सौंदर्यीकरण, बिजली की व्यवस्था के अलावा और कइ विकास कार्य किए गए।
शिक्षा के क्षेत्र में जरवा देवी बालिका विद्यालय, कुल्टी हिंदी बालिका विद्यालय, केंदुआ फ्री प्राईमरी स्कूल, कुल्टी गर्ल्स हाई स्कूल समेत 9 विधालय में 26 कम्प्यूटर उपलब्ध कराए गए। कुल्टी में 900 से उपर सोलर लाइट एंव एलइडी लगाइ गई। इस के अलावा बिजली के कइ कार्य किए गए।कुल्टी क्षेत्र में हाइ मस्ट लाइट लगाइ गई।
बेहतर स्वास्थ्य के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। कुल्टी रेलवे-स्टेशन और सीतारामपुर रेलवे-स्टेशन का सौंदर्यीकरण, बिजली की व्यवस्था और कई ट्रेन का ठहराव कराया गया। वार्ड नंबर 99 में शमशान घाट का सेड का निर्माण, सीतारामपुर सूर्य मंदिर के पास घाट का निर्माण, मनबड़िया, श्रीपुर गांव में घाट का निर्माण, 68 नंबर वार्ड के नेनीजोड़ खटाल में सेड का निर्माण तथा ईसीएल और बीसीसीएल के माध्यम से कइ विकास के काय॔ किए गए। जिसमे सेल का भी सहयोग रहा। डाक्टर अजय पोद्दार ने कहा कि कुलटी शांति की भूमि रही हैं। विधनसभा चुनाव हमेशा यहा शांतिपूर्ण माहौल में हुए हैं। अगर कोई दल शांति भंग करने की चेष्टा करता हैं तो चुनाव में जनता जबाब देगी।
इस अवसर पर पार्षद ललन मेहरा, इंद्राणी आचार्य, केशव पोद्दार, बुंबा चौधरी, संतोष वर्मा, मनमोहन राय, राजू यादव, अजित बाउरी, प्रेमदेव दास, सौरभ चौरसिया समेत भाजपा के वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
