• Sat. Feb 14th, 2026

कुल्टी बोहाल हिंदी प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक पर हेड शिक्षक ने मारपीट का लगाया आरोप

admin's avatar

Byadmin

Feb 6, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : कुल्टी के वार्ड नंबर 62 स्थित बोहाल हिंदी प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक पर हेड शिक्षक ने मारपीट का आरोप लगाया है। जिसको लेकर गुरुवार की देर शाम को सहायक शिक्षक के विरुद्ध कुल्टी थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई हैं।

इस संबंध में बोहाल प्राथमिक हिंदी विधालय के हेड टीचर मनोज कुमार खरवार ने बताया हैं कि स्कूल में कार्यरत सहायक शिक्षक रामबदन सिंह ने 2023- 24 में कम्पोजिट ग्रांट से 50 हजार रुपए निकाल लिए थे। जिसकी शिकायत स्कूल के एसआई से भी की गई थी। इस के अलावा मीड डे मील के फंड में भी गोलमाल किया गया था।

जिसके विरोध में गुरुवार के दोपहर सहायक शिक्षक रामबदन सिंह तीन चार लोगों के साथ मिलकर हेड टीचर मनोज खरवार पर हमला कर दिए। जिससे शरीर के कइ अंग पर चोट लगने के कारण घायल हो गए। घायल अवस्था में साथियों ने मनोज को कुल्टी थाना पहुंचाया। जहा से प्राथमिक उपचार के लिए बराकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया गया। घटना की लिखित शिकायत रामबदन सिंह के विरुद्ध कुल्टी थाना में देने के अलावा स्थानीय पार्षद खोमा मडंल से भी गई हैं। अनुसूचित जाति का होने के कारण हेड टीचर मनोज खरवार ने कुल्टी थाना से अपनी सुरक्षा की मांग की हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *