
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी । बिना रजिस्ट्रेशन के टोटो चालकों के विरुद्ध कुल्टी ट्रैफिक गार्ड पुलिस ने जांच अभियान चलाकर कई टोटो को पकड़ा । इस संबंध में बताया जाता है कि क्षेत्र में काफी संख्या में टोटो का परिचालक हो रहा है । लेकिन सड़को पर चल रही टोटो में अधिकांश बिना रजिस्ट्रेशन के ही टोटो चल रहे हैं । जिसको लेकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी ट्रेफिक गार्ड पुलिस ने कुल्टी जीटी रोड पर जांच अभियान चलाया ।

इस दौरान ट्रैफिक के अधिकारियों ने चल रहे टोटो को रोककर उनकी कागजातों का जांच कर रहे थे और रजिस्ट्रेशन नहीं पाए जाने पर टोटो को पकड़ा जा रहा था । जिससे टोटो चालकों में अफरा तफरी का माहौल देखा गया । इस संबंध में कुल्टी ट्रैफिक गार्ड के अधिकारी असीम कुमार दे ने बताया टोटो के रजिस्ट्रेशन जांच को लेकर यह जांच अभियान चलाया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व भी सभी टोटो चालकों को रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्देश दिया गया था ।इसके बाद आज यह जांच अभियान चलाया जा रहा है । जिस टोटो का रजिस्ट्रेशन हो गया है उसे छोड़ दिया जा रहा है और जिसका रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया ।
उसे पड़कर अपने पास सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा और बाद में रजिस्ट्रेशन होने के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा । उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई ऊपर से मिले आदेश के तहत किया जा रहा है । इस अवसर पर कुल्टी ट्रेफिक गार्ड के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
