
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर श्याम परिवार की ओर से फाल्गुन महोत्सव को लेकर शुक्रवार को 16 वां वार्षिक श्याम निशान यात्रा निकाली गई।

यह निशान यात्रा बराकर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर से आरंभ हुई । इसके पूर्व हनुमान मंदिर के पुजारी ने विधिवत निशान की पूजा अर्चना कर सभी भक्तों को समर्पित किया । इसके पश्चात लगभग 251 श्रद्धालु महिला पुरुष ने निशान लेकर क्रमबद्ध तरीके से भजनों की धुन पर झूमते नाचते नियामतपुर स्थित श्री श्याम दादी मंदिर की ओर निकल पड़े ।
वही एक चार चक्का वाहन को विभिन्न फूलों तथा अन्य साज सजावट के सामानों से सुसज्जित करके श्याम बाबा का दरबार बनाया गया था । श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी और सभी श्याम बाबा का जयकारा लगाते हुए बराकर स्टेशन से निकलकर बेगूनिया मोड होते हुए हनुमान चढ़ाई एलसी मोड से कुल्टी पहुंचे ।
इसके पश्चात कुल्टी कालेज मोड़ के पास जलपान के पश्चात वहां से पुनः निशान यात्रा प्रारंभ हुई । जो श्याम बाबा का जयकारा लगाते हुए बराकर से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित नियामतपुर श्याम दादी मंदिर पैदल पहुंची ।
जहां पहुंचने के पश्चात सभी भक्तों ने क्रमबद्ध तरीके से बाबा श्याम को अपना-अपना निशाना समर्पित कर छप्पन भोग चढ़ाया गया । इसके पश्चात वहां भजनों के साथ अबीर गुलाल तथा फूलों की होली खेली गई । जहां सभी श्रद्धालुओं ने नृत्य संगीत के माध्यम से होली का आनंद उठाया ।
सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया । इस अवसर पर श्याम परिवार की शंकर नियोगी ने बताया कि यह श्याम परिवार की ओर से 16 वीं निशान यात्रा थी । जिसको सफल बनाने में इलाके के सभी श्याम प्रेमियों की भरपूर सहयोग व समर्थन प्राप्त हुआ । उन्होंने कहा कि आयोजन के 2 दिन पूर्व से ही बराकर श्याम परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम को लेकर काफी मेहनत कर रहे थे ।
वहीं उन्होंने बताया कि निशान यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं ने अपने उपस्थिति दर्ज कराई । कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में बराकर श्याम परिवार की ओर से शंकर नियोगी, कालू चौधरी ,सुभाष शर्मा, शंकर शर्मा, बलदेव रवानी, झबू चौधरी ,लाली शर्मा, पंकज चौरसिया, अजय रजगड़िया, अनीता अग्रवाल ,पिंकी शर्मा ,अंजु नियोगी, मधु शर्मा सहित अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
