• Sat. Mar 7th, 2026

कुल्टी – पश्चिम बंगाल जदयू इकाई के महासचिव सुभाष सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा मे जाने के निर्णय का किया विरोध

admin's avatar

Byadmin

Mar 7, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी : जनता दल युनाइटेड की पश्चिम बंगाल प्रदेश इकाई के महासचिव सुभाष सिंह ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा मे जाने के निर्णय का विरोध किया हैं।

इस संबंध में जदयू के पश्चिम बंगाल इकाई के महासचिव सुभाष सिंह ने कहां हैं कि दरअसल बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को बिहार के मुख्य मंत्री के पद पर रह कर बिहारवासियों को सेवा करने का जनादेश दिया था। नीतीश जी का राज्यसभा मे जाने का निर्णय जनादेश का निरादर तथा अपमान है। लोकतंत्र मे जनादेश सर्वोपरि है यह गलत निर्णय है बिहार वासियों के साथ अन्याय है बिहार वसीयों ने जो सपना 25-30 की अवधि के लिए सजाया था वो सपने अब अधुरे रह जायेंगे। नीतीश कुमार को अकेले ऐसे निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र नही है इतने महत्वपूर्ण निर्णय लेने के पहले नीतीश जी को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति लेनी चाहिए थी। देश भर क पार्टी कार्यकर्ता नेता विधायक सांसद मंत्री तथा बिहार की जनता नीतीश जी के निर्णय से हताश निराश तथा हैरान है।

पश्चिम बंगाल प्रदेश जनतादल युनाइटेड नीतीश जी से प्रार्थना करती है कि वक्त हाथ से निकला नहीं है । आप जनादेश का आदर करते हुए फिर आप वापस अपना कार्य बिहार वासियों के लिए शुरु करें। देश को बताएं कि आपने पार्टी के संविधान की अवहेलना कर लोकतांत्रिक मूल्यों को दरकिनार कर जनता के जनादेश का निरादर क्यों किया है । नितीश के इस निर्णय से पश्चिम बंगाल इकाई के लोग हतप्रभ और हताश हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *