• Thu. Mar 26th, 2026

कुल्टी – तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिजीत घटक बराकर शहर में कि पद यात्रा और सब्जी विक्रेताओं से भी किया बात चित।

admin's avatar

Byadmin

Mar 26, 2026

*

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिजीत घटक बुधवार को पहली बार बराकर शहर की पद यात्रा कर अपने पक्ष मतदान का आग्रह किया।

बराकर बसस्टेंड के सब्जी विक्रेताओं से भी मुलाकात की और उनकी मूलभूत समस्याओ से भी अवगत हुए। हालांकि बराकर शहर के आम लोग पहली बार अभिजीत घटक से अवगत हुए हैं। इस के पहले वे जितनी बार भी बराकर गए हैं। पाटीॅ के काय॔ से गए हैं, पहली बार प्रत्याशी को देखने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत भी किया हैं। बैगुनिया बाजार से बराकर स्टेशन परिसर तक जाने पर लोगों से हुई मुलाकात से लोगों से शहर के विकास से संबंधित जानकारिया भी ली। कइ मंदिर में उन्होने पूजा-पाठ भी की गई।

इस दौरान अभिजीत घटक राज्य की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस संबंध में अभिजीत घटक ने कहा कि बराकर शहर के लोगों का जनसमर्थन मिल रहा हैं। यहा के लोग बहुत उत्सुक हैं। जिस तरह से लोग मिल रहे हैं। उससे ऐसा लग रहा हैं कि तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हैं। इस दौरान उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के पार्षद और पार्टी के स्थानीय समर्थक भी उनके साथ थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *