
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी ईरान अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष कि आंच तथा पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा रसोई गैस बुकिंग के अंतराल को बढ़ाएं जाने के फैसले के बाद उपभोक्ताओं के बीच रसोई गैस लेने के लिए अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है । इस संबंध में बताया जाता है कि मध्य पूर्व में ईरान अमेरिका और इजरायल के बीच सैन्य संघर्ष चल रहा है । जिस कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में और अस्थिरता आई है ।

वही पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा गैस बुकिंग के अंतराल को बढ़कर 25 दिन किए जाने के फैसले ने आम उपभोक्ताओं के बीच घबराहट पैदा कर दी है । जिसके परिणाम स्वरूप क्षेत्र के हनुमान चढ़ाई स्थित इंडेन गैस एजेंसी के कार्यालय में उपभोक्ताओं में और अस्थिरता देखा गया है । इस दौरान सभी ग्राहक यही प्रयास में दिखाई पड़े की जल्दी से जल्दी उन्हें गैस सिलेंडर प्राप्त हो जाए ।
इस संबंध में गुरुवार को बराकर हनुमान चढ़ाई स्थित इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय के अधिकारी सुप्रियो आचार्या ने बताया कि कंपनी के पास उपभोक्ताओं को आवंटित करने के लिए पूरी मात्रा में गैस उपलब्ध है । लोग अफवाहों में आकर घबरा गए हैं ।
उन्होंने कहा है कि लोगों को किसी भी प्रकार से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है । उन्होंने बताया कि सभी लोग गैस बुकिंग करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं जिस कारण साइट जाम हो गया है । उन्होंने गैस बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वह रात के समय गैस बुकिंग करने की चेष्टा करें । उन्होंने बताया कि प्रति ग्राहक को 25 दिन के अंतराल पर गैस उपलब्ध कराया जा रहा है । गैस बुकिंग के लिए 6 अलग-अलग माध्यमों की सहायता से बुकिंग प्रक्रिया लगातार जारी है ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
