• Thu. Mar 5th, 2026

कुल्टी के टाउनशिप स्थित नेहरु खेल मैदान में आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आसनसोल गोल्ड ट्राफी का आयोजन किया गया।

admin's avatar

Byadmin

Jan 5, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी : सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के टाउनशिप स्थित नेहरु खेल मैदान में सोमवार की शाम को आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आसनसोल गोल्ड ट्राफी का आयोजन किया गया। फुटबॉल के उद्घाटन मैच के पूर्व दिवंगत खिलाड़ी अमरकांत सरकार, देवव्रत सरकार और गोतम चौधरी की याद में दो मिनट की शोक सभा का आयोजन किया गया।

इस संबंध में खेल प्रशिक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया है कि आसनसोल गोल्ड ट्राफी के नाक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट डीएसए ईस्टर्न रेलवे आसनसोल तथा न्यू अपर चैलीडांगा के बीच खेला जायेगा। जिसमे 9 टीम भाग लेगी और उसका समापन 17 जनवरी को होगा।

इस दौरान मुख्य अतिथि कुल्टी थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज कृष्लेंदु दता ने कहा कि आज का खेल कुल्टी के बेहतरीन खेल मैदान में खेला जा रहा हैं। आयोजन कमेटी में शामिल सभी लोग वरिष्ठ नागरिक हैं। खेल के प्रति उत्साह देखने को बन रहा हैं। आने वाली पीढ़ी के लिए यह प्रेरणादायक हैं। जिनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता हैं।

इस अवसर पर आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स के संयुक्त सचिव तुहिन मुखर्जी, उत्पल राय चौधरी, मलय कविराज, सुखेन बनर्जी, जितेंद्र श्रीवास्तव, रूपेंद्र बनर्जी, अमर बनर्जी, श्यामल मुखर्जी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *