• Sat. Mar 7th, 2026

कार से अंग्रेजी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Dec 19, 2025

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से अंग्रेजी शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नियमित वाहन जांच के क्रम में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरा

थाना पुलिस गश्त पर थी, इसी दौरान एक वेगनआर कार को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 500 एमएल किंगफिशर अंग्रेजी बीयर के 6 कैन तथा 500 एमएल मंकी अंग्रेजी बीयर का 1 कैन बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से कार चालक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील तिवारी, पिता दीनबंधु तिवारी, निवासी राजपुर गांव, दानवार बिहटा, इमादपुर थाना क्षेत्र, भोजपुर जिला के रूप में की गई है।

इस संबंध में एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि आरोपी को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *