
चाईबासा : कोल्हान प्रमंडल तथा प०सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में आयोजित झारखंड और उड़ीसा के जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों का दिनांक : 22 मार्च से 31 मार्च 2026 तक दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रस्तावित स्थल टीआरटीसी ,गुईरा व हेलीपैड का रविवार देर शाम को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने निरीक्षण एवं अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रबंधन के साथ आवास, भोजन, बैठक व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं पर फादर किशोर लुगुन और फादर रंजीत से विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर स्थानीय स्तर पर भी समन्वय तेज किया गया है

ताकि सभी प्रतिभागियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। आगे उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोई भी एक दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शामिल होने और ठहरने की संभावना है। वहीं विधि व्यवस्था से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण करने के लिए कांग्रेस के जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय को जिम्मेदारी सौंपते हुए अधिकृत किया गया है।
मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू , जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई , आरजीपीआरएस प्रदेश अध्यक्ष सुनीत शर्मा , युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा सन्नी , इंटक जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास , कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय , प्रखण्ड अध्यक्ष दिकु सावैयां , ग्रामीण मुंडा सोंगा सुंडी , ग्राम सभा सचिव सैमसन सुंडी , सोशल मीडिया चेयरमैन रवि कच्छप , वरीय कांग्रेसी राम सिंह सावैयां , तस्लीम अंसारी , शिवकर बोयपाई आदि मौजूद थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
