• Wed. Apr 1st, 2026

करमाटांड़ में कच्चा मकान गिरने से बाप बेटी घायल , विधायक पहुंचे 

admin's avatar

Byadmin

Aug 2, 2025

 

 

बलियापुर –  करमाटांड़ पंचायत के आमटांड़ टोला के मोहन सोरेन का मिट्टी का खपरैल का घर बारिश के कारण ध्वस्त हो गया। जिससे मलवे में दबकर घर के मालिक मोहन सोरेन एवं उनकी 14 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी घायल हो गये । दोनों का इलाज स्थानीय स्तर पर करवाया गया। जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश से शनिवार की सुबह मोहन सोरेन का मिट्टी का घर  अचानक ध्वस्त हो गया। मौके पर घर के अंदर बैठा मोहन सोरेन एवं उनकी पुत्री लक्ष्मी घर के मलवे के चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो करमाटांड़ पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

crescent ad

उन्होंने बीडीओ से आपदा प्रबंधन की ओर से क्षतिपूर्ति देने का निर्देश दिया। विधायक श्री महतो के साथ झामुमो के युवा नेता व 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू भी थे। मालूम हो कि लगातार भारी बारिश के कारण शुक्रवार को भी क्षेत्र के कुशबेरिया निवासी आनंद टुडू का मिट्टी का मकान धराशाही हो जाने से घर के अंदर बांधा उनकी गाय की मौत मलवे में दबने से हो गई थी।

वही गृह मालिक आनंद टुडू घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। विधायक श्री महतो शनिवार की शाम कुशबेरिया गांव भी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। आपदा प्रबंधन की ओर से क्षतिपूर्ति देने का आश्वासन दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *