
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी। करकेन्द स्थित गांधीग्राम कुष्ठ कॉलोनी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को 24 घंटे अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया। हरि कीर्तन कार्यक्रम गोलक ठाकुर हरि कृष्ण टोली तेलगाड़िया, रोहित बाउरी चांडीपुर पुरूलिया

, महिला कीर्तन मंडली बलरामपुर पुरुलिया रतन मंडली के द्वारा राधा कृष्ण,भगवान शंकर,हनुमान,की झांकी निकाली गई वहीं मंदिर प्रांगण आकर्षक रूप में सजाया गया था यह छंटा देखने योग्य थी।
इसको लेकर आयोजन कर्ता समाजसेवी ग्रामीण एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह ने बताया की इस पावन स्थल पर मंदिर में यह 23 वां वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा इस आयोजन में मुख्य रूप से गांधी गांधीग्राम के त्रिलोकी
यादव,शालिग्राम कुंभकार, ललन बाउरी,तरौनी महतो, खेदन रजवार,अन्तू रजवार, नूतन शर्मा, मोदीराम महतो, झगरू तुरी,अनीशा बाउरी एवं मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड 9 की पार्षद सुनैना पासवान, 10 के पार्षद देवाशीष पासवान अकेला, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, समाजसेवी कुंभनाथ सिंह,उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
