
बोकारो थर्मल

बोकारो एसपी हरविंद्र सिंह ने कॉन्फ्रेंस में बताया कि

कथारा ओपी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर नकली विदेशी शराब के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, स्प्रिट, ढक्कन, स्टीकर व बारकोड सहित पिकअप वेन जब्त किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 20 फरवरी 2026 के अहले सुबह लगभग 04:30 बजे गुप्त सुचना के आधार पर टाटा मोटर्स लिमिटेड कंपनी का काले रंग का चार पहिया वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH01CX-7876 है। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद की गई।
इस मामले में कथारा ओपी में कांड संख्या 26/26, दिनांक 20.02.2026 के तहत धारा 30(a)/32/41/47/52/53/54 झारखंड उत्पाद अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 420/467/468/471 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस को वाहन से निम्नलिखित सामग्री बरामद हुईं। किंग्स गोल्ड 750 एमएल का 72 बोतल एवं 54 लीटर, रॉयल गोल्ड कप व्हिस्की 750 एमएल का 300 बोतल एवं 225 लीटर, आइकोनिक व्हाइट 180 एमएल का 136 पाउच एवं 24.48 लीटर, आइकोनिक व्हाइट 375 एमएल का 48 बोतल एवं 18 लीटर, मैकडॉवेल्स 180 एमएल का 192 पाउच एवं 34.56 लीटर, मैकडॉवेल्स 375 एमएल का 24 बोतल एवं 9 लीटर, बी-7 180 एमएल का 48 पाउच 8.64 लीटर, बी-7 375 एमएल का 20 बोतल एवं 7.50 लीटर, ब्लेंडर्स प्राइड 750 एमएल का 35 बोतल एवं 26.25 लीटर, रॉयल स्टैग 750 एमएल का 20 बोतल एवं 15 लीटर, रॉयल स्टैग 500 एमएल का 12 बोतल एवं 6 लीटर, ब्लेंडर्स प्राइड 750 एमएल का 11 बोतल एवं 8.25 लीटर, आइकोनिक 750 एमएल का 10 बोतल (7.50 लीटर, आरसी.
रिजर्व कलेक्शन 750 एमएल का 20 बोतल एवं 15 लीटर, सिग्नेचर 750 एमएल का 18 बोतल एवं 13.50 लीटर, सिग्नेचर 375 एमएल का 60 बोतल एवं 22.50 लीटर, ब्लेंडर्स प्राइड 180 एमएल का 20 पाउच एवं 3.60 लीटर, सिग्नेचर स्टेज क्राफ्ट 110 एमएल का 21 पाउच एवं 2.31 लीटर, रॉयल स्टैग 470 एमएल का 22 बोतल एवं 10.34 लीटर, रॉयल चैलेंजर 750 एमएल का 209 बोतल एवं 156.75 लीटर बरामद किया गया हैं। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों में प्रभारी कथारा ओपी
पुअनि राजेश कुमार, पुअनि रवि कुमार झा, पुअनि अरुण कुमार, पुअनि अरविन्द यादव, सअनि राजेश कुमार, आरक्षी संख्या 1347 पंकज कुमार, आरक्षी संख्या 1615 मनीष कुमार एवं चालक आरक्षी संजीव कुमार संयुक्त रूप से शामिल थे वही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें। कानून को हाथ में लेना दंडनीय अपराध है। किसी भी अपुष्ट सूचना को सोशल मीडिया पर वायरल करने से पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त मुहिम का हिस्सा है। पुलिस ने संकेत दिया है कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
