• Mon. Apr 13th, 2026

कतरास में आभार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, महापौर संजीव सिंह का हुआ भव्य स्वागत

admin's avatar

Byadmin

Apr 12, 2026
crescent ad

 

 

कतरास/धनबाद: कतरास में आयोजित आभार यात्रा के दौरान जनसमर्थन का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। रविवार की शाम को भगत सिंह चौक, कतरास से प्रारंभ हुई आभार यात्रा स्टेशन रोड पहुंचकर एक विशाल आम सभा में परिवर्तित हो गई। इस कार्यक्रम में धनबाद नगर निगम के माननीय महापौर संजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

आभार यात्रा के दौरान कतरास की जनता ने महापौर संजीव सिंह का भव्य स्वागत किया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह लोगों ने उन पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों एवं समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

भगत सिंह चौक से प्रारंभ हुई यह यात्रा जब स्टेशन रोड पहुंची, तो वहां आयोजित आम सभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। आम सभा में महापौर संजीव सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कतरास की जनता का यह स्नेह और सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि “जनता का आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कतरास क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हम निरंतर कार्य करते रहेंगे।”

 

उन्होंने आगे कहा कि “यह आभार यात्रा जनता के विश्वास और सहयोग का प्रतीक है। हम सभी मिलकर क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।”

 

कार्यक्रम के दौरान पूरे मार्ग में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता एवं समर्थक आभार यात्रा में शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

कतरास में आयोजित इस आभार यात्रा को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा गया और लोगों ने इसे जनसमर्थन एवं जनआस्था का प्रतीक बताया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *