
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। पूर्व निर्धारित घोषित कार्यक्रम के तहत एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइंस के सभी कार्यों को 3 दिसम्बर 2025 को युवा विस्थापित संघर्ष समिति के बैनर तले कट आँफ डेट की संशोधन की मांग को लेकर सड़क पर उतरे। सुबह 5.00 बजे से सभी ग्रामीण, नौजवान, महिला, पुरुष पकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना के सम्पूर्ण कार्यों को बन्द कराने के लिए निकल पड़े। एनटीपीसी के सभी कार्यों को बन्द कराया जा रहा था

। कोल खनन, ट्रांसपोर्टिंग सहित कन्वेयर बेल्ट को बन्द कराने की पुरी कोशिश की गयी। इसी बीच अंचल अधिकारी बड़कागांव मनोज कुमार पहुंच कर आंदोलन करता के साथ वार्ता की गई वार्ता अंचलाधिकारी के आश्वासन पर आज की बन्दी को स्थगित किया गया।
अंचल अधिकारी बड़कागांव और युवा विस्थापित संघर्ष समिति के सदस्यों के बीच सहमति बनी कि एक सप्ताह के अंदर उपायुक्त हजारीबाग की अध्यक्षता में कट आफ डेट को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता की जाएगी। इसका लिखित अंचलाधिकारी मनोज कुमार द्वारा देने के पश्चात आज की बन्दी को स्थगित किया गया।
वार्ता के दौरान आंदोलन कारियों ने कहा कि यदि फिर किसी तरह की कम्पनी और जिला प्रशासन के द्वारा धोखा दिया जायेगा तो विवश होकर पुनः एक सप्ताह के बाद पुरजोर आन्दोलन किया जायेगा। वहीं विधि व्यवस्था को लेकर बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार,बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता,डाडीकलां ओपी प्रभारी सागेन मुर्मू,के अलावे पुलिस जवान के सशस्त्र दल तथा सीआईएसएफ के जवान शामिल थें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
