
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

केरेडारी /हजारीबाग:- केरेडारी प्रखंड के गर्री कलां देसवारी मोड से पतरा तक का पथ निर्माण कार्य का अधिसूचना जारी कर दिया गया है जल्द ही उक्त सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

उक्त सड़क की लंबाई 2.290 कम है। इस संबंध में बड़कागांव विधायक माननीय श्री रोशन लाल चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि हम कई बार क्षेत्र में घूमने के क्रम में देखा था कि उक्त सड़क का काफी दयनीय स्थित है। कई वर्षों से उक्त सड़क का निर्माण नहीं किया गया था जिसके वजह से लोगों का आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है
जिसको लेकर ग्रामीणों ने मुझे कहां भी था जिसको लेकर मैं संबंधित मंत्री एवं विभाग से बात कर उक्त सड़क को बनवाने की बात कही और आज इस सड़क निर्माण का अधिसूचना जारी हो गया जिससे हम सभी ग्रामीणों के लिए एक खुशी का समाचार है। उक्त सड़क बन जाने से हजारों लोगों को बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय एवं केरेडारी प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में सहूलियत होगा।
आगे श्री चौधरी ने कहा कि बड़कागांव का समुचित विकास करना ही हमारा लक्ष्य है सड़क हो या सदन दिन हो या रात हम बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा खड़े हैं। वहीं उक्त सड़क निर्माण की खबर सुनकर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। ग्रामीण विधायक रोशन लाल चौधरी को धन्यवाद दे रहे हैं।
मौके पर केरेडारी मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कर्मचारी साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा,पूर्व भाजपा प्रदेश के किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रीतम साव, बद्री नारायण सिंह, बालगोविंद सोनी, जगदीश सिंह, आशेश्वर यादव, राजेंद्र सिंह, बैजनाथ तिवारी, कंचन यादव, नरेश महतो, अमित गुप्ता, शेर सिंह, प्रयाग महतो ,प्रकाश कुमार, सावित्री देवी, मंजू सुमन गुप्ता, जागेशवर कुमार ,बैजनाथ शर्मा, विनोद गोस्वामी ,विनोद सिंह, चंद्रिका रजक, चौलेश्वर साव, महेंद्र सिंह, विश्वनाथ कुमार बादल, कैलाश महतो ,लक्ष्मीकांत महतो ,प्रदीप राम ,कृष्ण कुमार सिंह ,रामचंद्र राम, चंद्रदेव साहू,प्रभु साव तथा समस्त एनडीए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण खुशी जाहिर किया और विधायक जी को धन्यवाद दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
