• Wed. Mar 25th, 2026

ओवरलोड डस्ट लदा हाईवा ट्रक जब्त

admin's avatar

Byadmin

Mar 25, 2026

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के बडेम थाना पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत कंकेर गांव के समीप से डस्ट राख लदा एक ओवरलोड हाईवा ट्रक जब्त किया है।

थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कंकेर गांव के रास्ते ओवरलोड डस्ट लेकर वाहनों का परिचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की, जहां से एक हाईवा ट्रक को ओवरलोड स्थिति में पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि जब्त ट्रक से संबंधित कागजातों की जांच की जा रही है तथा वाहन मालिक और चालक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। इस अभियान में एसआई राहुल प्रकाश के साथ सशस्त्र बल के जवान भी शामिल रहे, जिनकी सक्रिय भूमिका से यह कार्रवाई सफल हो सकी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियानों को लगातार चलाया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *