
चाईबासा : एसपी राकेश रंजन की अध्यक्षता में आज जिले से सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी मुहर्रम पर्व-2025 के मद्देनजर विधि व्यवस्था के संबंध में विचार विमर्श किया गया। साथ ही कांड का अनुसंधान गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने तथा लंबित वारंट, ईश्तहार, कुर्की के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी राकेश रंजन ने सभी पुलिस पदाधिकारियो, थाना प्रभारियो को विधि व्यवस्था संधारण एवं विभिन्न वादों के निष्पादन आदि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में नक्सल अभियान पर भी चर्चा की गई, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और कड़ी निगरानी रखने,

चोरी आदि अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने का थाना प्रभारियो को निर्देश दिया गया। वहीं थाना स्तर पर आने वाले लोगो के साथ उचित व्यवहार करने एवं पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर संबंध बनाने और विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया गया। एसपी ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखने और सभी थाना क्षेत्र में अवैध कार्य धंधे पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
