• Mon. Apr 6th, 2026

एक्शन में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह फुर्ती से 12 घंटे में नाबालिग बरामद, आरोपी गिरफ्तार”

admin's avatar

Byadmin

Apr 5, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता का एक शानदार उदाहरण सामने आया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महज 12 घंटे के भीतर नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक पीड़ित महिला ने बड़कागांव थाना में आवेदन देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया और टीम को निर्देश दिया कि हर हाल में 24 घंटे के भीतर बच्ची को खोज निकाला जाए।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। लगातार प्रयास के बाद महज 12 घंटे के अंदर ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज करमाली, पिता मघा करमाली, निवासी चेपाखुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली। वहीं, इस त्वरित कार्रवाई को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की कार्यशैली की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे सक्रिय एवं जिम्मेदार अधिकारी के कारण ही आम जनता का पुलिस पर भरोसा मजबूत होता है।

लोगों ने कहा कि बड़कागांव को दीपक कुमार सिंह जैसे तेजतर्रार प्रभारी का मिलना सौभाग्य की बात है, जो आवेदन मिलते ही तुरंत कार्रवाई कर न्याय दिलाने का काम कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *