• Tue. Mar 24th, 2026

उत्कलिय पुरोहित समाज द्वारा अंग वस्त्र और श्रीफल देकर मनोज चौधरी का किया सम्मान

admin's avatar

Byadmin

Mar 24, 2026

 

 

सरायकेला – उत्कलिय पुरोहित समाज द्वारा मांजना घाट शिव मंदिर परिसर में नगर पंचायत के नव नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी का सम्मान किया गया। उत्कलिय पुरोहित समाज के अध्यक्ष घासी राम सतपति एवं नीलकंठ सारंगी द्वारा अंग वस्त्र और श्रीफल देकर मनोज चौधरी का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मनोज चौधरी ने कहा कि यह सम्मान नहीं पुरोहित समाज का आशीर्वाद है इस आशीर्वाद से जनता का काम दुगनी शक्ति से करुंगा। उन्होंने कहा पुरोहितों का आशीर्वाद प्रकार जीवन धन्य हो गया। उन्होंने विप्र समाज को वंदनीय बताया और कहा कि आगे भी हर समाज के साथ पुरोहित समाज के उत्थान के लिए तत्पर रहूंगा।

पुरोहितों ने भी कोरोना काल से लेकर हर समय पुरोहित समाज का सेवा करने के लिए मनोज चौधरी का आभार व्यक्त किया उन्होंने उनके समक्ष संस्था के रजिस्ट्रेशन और कई समस्याओं से अवगत कराया

इस अवसर पर पुलक सतपथी को समाज का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर नीलकंठ सारंगी, मनोज तिवारी, किशोर सारंगी एवं पुरोहित समाज के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *