
बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत के दर्जनों गांव में ईद मिलादुन्नबी का पर्व काफी चहल-पहल खुशी के साथ मनाया गया।और पैगंबर साहब की पैदाइश की तारीख के मौके पर अकीदत व एहतराम के साथ जुलूस -ए- मोहम्मदी निकाली गई।जुलूस में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधि , कमेटी के मेंबरान , दानिश्वर लोगों के साथ-साथ बच्चे एवं बच्चियां काफी संख्या में शामिल थे।लोगों में इस पाक मौके पर काफी उत्साह देखी गई।जगह-जगह पर लंगर के साथ-साथ जलेबी , शकर पाला , खजूर आदि की सिरनी व पानी की व्यवस्था की गई थी। जुलूस में नात शरीफ और दरूद शरीफ झूम झूम कर पढ़ा गया।इस दौरान लोगों ने देश में शांति और अमन की दुआएं भी मांगी।यह पर्व मुख्य रूप से बड़कागांव , सिरमा , बादम , चौपदार बलिया , महुदी, पंडरिया , छवनिया, सिकरी , डाड़ीकला, चेपा , चंदौल , महुंगाई , रुद्दी , मिर्जापुर , उरीमारी आदि गांव में काफी चहल-पहल के साथ मनाई है। मस्जिद , मदरसा के साथ-साथ गांव , कस्बा की गलियों, मुहल्ला एवं चौक चौराहों को फुलझड़ियों , तरह-तरह के डिजाइनिंग लाइटों गेट आदि बनाकर सजाया गया था।वह घर-घर के छतों इस्लामिक झंडा लहराए गए।

शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन का पुख्ता इंतजाम

बड़कागांव पुलिस प्रशासन ईद मिलादुन्नबी पर्व के मौके पर शांति व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद थे। जगह-जगह पर पुलिस बल का इंतजाम किया गया था।मुख्य रूप से बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार एवं बीडियो जितेंद्र कुमार मंडल पूरी जिम्मेदारी के साथ क्षेत्र भ्रमण कर पल-पल की जानकारी लेते रहे। और शांति व्यवस्था में तैनात कर्मियों को दिशा निर्देश देते नजर आए।क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर मुख्य रूप से बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार , बीडियो जितेंद्र कुमार मंडल , पुलिस इंस्पेक्टर ललित कुमार , बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता , सीकरी ओपी प्रभारी रामकुमार राम , डाड़ीकला ओपी प्रभारी सागेन मुर्मू , उरीमारी प्रभारी ओपी प्रभारी नाथू उरांव के नेतृत्व में जगह-जगह पर सुरक्षा की इंतजाम किए गए थे।
जुलूस का नेतृत्व करने वाले
प्रखंड के विभिन्न गांवों के जुलूस का नेतृत्व करने वालों में मुख्य रूप से इलाके सदर हाजी तबस्सुम सदर , नाईफ सदर साबिर अंसारी , मुखिया तकरीमुल्लाह खान , मुखिया इलियास अंसारी , जीप सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम , पंसस फयूम अंसारी, राजा खान , पूर्व पंसस अली रजा , बाबर हुसैन , हाजी अख्तर हुसैन , नौशाद आलम, सदर मुकीतुल्लाह खान , सेक्रेटरी वकार अहमद उर्फ शहंशाह , सोनू इराकी , गुड्डू मलिक , मुजाहिद खान , मो. आवेश , पिंटू खान , फिरोज मोहम्मद अफान, रियासत हसन , शमशेर आलम , सज्जाद रही , जुबेर आलम , मोईन अंसारी , अहमद रजा , फिरोज आलम , मोहम्मद कैफ , मोहम्मद हसन , सहित अंजुमन के सदर , सेक्रेटरी , खजांची व तमाम शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
