• Sat. Feb 14th, 2026

इश्तेहार व एनवीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

admin's avatar

Byadmin

Feb 14, 2026

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने लंबित वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी कर पुलिस ने एक इश्तेहार वारंटी और एक एनवीडब्ल्यू (गैर-जमानती) वारंटी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार इश्तेहार वारंटी की पहचान औरंगाबाद थाना क्षेत्र के सिहोर विगहा निवासी शिवनंदन कुमार के रूप में की गई है, जबकि एनवीडब्ल्यू वारंटी महदी गांव निवासी गणेश ठाकुर है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय के आदेश के बावजूद उपस्थित नहीं हो रहे थे।

इस संबंध में नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार दोनों वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है, वहीं अपराधियों और फरार आरोपियों में हड़कंप का माहौल है। इस कार्रवाई में एस आई कपिलदेव कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *