• Wed. Feb 18th, 2026

आशीर्वाद लेकर शुरू हुई जीत की मुहिम, धनबाद में रवि चौधरी की रैली बनी आकर्षण का केंद्र

admin's avatar

Byadmin

Feb 17, 2026

 

 

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 17.02.2026 को महापौर प्रत्याशी श्री रवि चौधरी ने भव्य जनसंपर्क अभियान की शुरुआत चासनाला स्थित कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना और आशीर्वाद लेकर की। सुबह करीब 11:30 बजे मंदिर परिसर से चुनावी रैली का शुभारंभ हुआ।

यह रैली नुतनडीह बस्ती, गोसाला, पंचमुखी हनुमान मंदिर, डोमगढ़, सिद्धी बस्ती, अम्बेदकरनगर, रोहड़ाबाद मनोहरटांड़, साईं मंदिर और एसीसी जामाडोबा बस्ती होते हुए शहरपुरा बाजार पर जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जगह-जगह समर्थकों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और नारेबाजी कर उत्साह बढ़ाया।

जनसंपर्क के दौरान रवि चौधरी ने लोगों से सीधा संवाद किया और उन्हें मतदान करने की अपील की। उन्होंने जनता जनार्दन की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और भरोसा दिलाया कि जीत के बाद हर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। सिद्धी बस्ती, अम्बेदकरनगर और एसीसी जामाडोबा बस्ती में विशेष सभाएं आयोजित की गईं, जहां उन्होंने विकास, साफ-सफाई, सड़क, पानी और रोजगार जैसे मुद्दों पर अपनी योजनाएं साझा कीं।

रैली में मदन प्रसाद, रवि महतो, प्रदीप अग्रवाल, अनेश यादव, मनोज साव, सुकेश मालाकार, विपिन लाला, विनोद सिंह चौधरी, राकेश चंचल सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

जनता का जोश और समर्थन देखकर साफ झलक रहा है कि इस बार धनबाद का चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है। रवि चौधरी के जनसंपर्क अभियान ने शहर की राजनीति में नई ऊर्जा भर दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *