
लोयाबाद,। बाँसजोडा साईडींग में शुक्रवार को रोड सेल के लिए कोयला की मांग प्रबंधन से करते हुए असंगठित मजदूरों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया ।
आज दोपहर समय उक्त साइडींग में दर्जन से अधिक असंगठित मजदूरों ने एकता होकर सर्वप्रथम स्वर्गीय नीरज सिंह एवं स्वर्गीय बच्चा सिंह अमर रहे के नारे लगाए।

तत्पश्चात सभी मजदूरों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर रोड सेल के लिए पर्याप्त कोयला नहीं देने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी किया और कहा असंगठित मजदूर एकता जिंदाबाद, भृष्ट प्रबंधन मुर्दाबाद,हर जोर जुलुम के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है।

तथा आगे मजदूरों ने कहा की कोयला पहले हम लोग को देना होगा , बाद में अन्य को यदि ऐसा नही हुआ तो आगे हमलोग आंदोलन करेगें ।असंगठित मजदूर नेता कामू प्रसाद ने कहा की कोयले के अभाव में दो दिनों से लोकल सेल ट्रक खड़ी है वहीं दूसरी ओर एमपीएल के गाडीयों को स्टीम कोयला भरकर भेजा जा रहा है जो नियम विरुद्ध है।शुद्ध कोयला एमपीएल को देने से हमारे मजदूर बाल बच्चे भुखमरी के कगार पर है इसे हम लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे ,आज हम सभी मजदूरों ने एक मत होकर प्रबंधन के खिलाफ चरण वध आंदोलन करने का निर्णय लिया है।यदि इससे भी हमारी मांगे पूरी नही हुई तो आगे हम चक्का जाम आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे।
जिससे होने वाले क्षतिपूर्ति की सारी जबाबदेही बीसीसीएल प्रबंधन की होगी। इस मौके पर उपस्थित मजदूरों में बैजनाथ सिंह, मो० कमाल,राहुल सिंह, चमेलिया देवी, हरिलाल तुरी, कपिल भुईयाँ, मालती देवी, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
