• Sat. Apr 11th, 2026

अवैध मवेशी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, पिकअप वाहन समेत 7 गाय बरामद

admin's avatar

Byadmin

Apr 11, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर थाना पुलिस ने अवैध मवेशी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के दास मुहल्ला से एक पिकअप वाहन को जब्त किया है।

वाहन पर अवैध रूप से मवेशी लादकर ले जाया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दास मुहल्ला क्षेत्र से मवेशियों की अवैध ढुलाई की जा रही है।

सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध पिकअप वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन पर लदी कुल 7 गाय बरामद की गईं। पुलिस ने तुरंत वाहन को जब्त कर थाना लाया। वहीं, बरामद सभी गायों को सुरक्षित रूप से गौशाला भेज दिया गया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और मवेशी तस्करी में शामिल आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध मवेशी परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *