
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ(धनबाद) सनसाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल अलकुसा नंबर 6 में हर्सोल्लास के साथ विद्या की देवी माँ सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा पंडाल में सर्व प्रथम पंडित बजरंग दशमनः जी महाराज के द्वारा विधि विधान पूर्वक मंत्रोउचारन कर पूजा अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया।

जिसमें स्कूल के छात्र छात्रा एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। तद्पश्चात आरती समापन के बाद प्रसाद वितरण कर छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर उत्साह पूर्वक अपने अनेक प्रकार के नृत्य कला प्रदर्शन कर विभिन्न प्रकार के गाने की धुन पर खूब थिरके। पूरा स्कूल परिसर भारी संख्यां की भीड़ से भरी थी। सभी दर्शकों ने कार्यक्रम का खूब आंनद लिया। इस दौरान कुछ राजनीति दल के लोग एवं धनबाद के मेयर प्रत्यासी रवि चौधरी भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए जिन्हें छात्रों एवं स्कूल के शिक्षकों और निदेशक ने माल्यार्पण किये व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल के इस रंगारंग कार्यक्रम की काफी सराहना की वहीं पत्रकारों के पूछे जाने पर कहा कि माँ सरस्वती जहां भी विराजमान रहती है

तो ज्ञान का द्वार वहीं से खुल जाता है। लक्ष्मी और सरस्वती जहां सयजम हो तो धन अगर अर्जित कर रहे है और ज्ञान समाहित हो ओ धन नही धार्मिक धन हो जाता है। जिसमे लोगों का मनभाव जुड़ जाता है। तो आज इस सरस्वती पूजा के अवसर पर राहुल जो इतना बढियां कर रहा है तो मैं इन्हें कहता हूं कि आप सरस्वती का स्वरूप रखिये और जीवन मे आगे बढ़ने के लिए लक्ष्मी को भी उसी रूप में रखिये की जब आपके पास लक्ष्मी आए तो ज्ञान रखिये घमंड न आए ये सबसे बड़ी बात होगी आपके लिए आज के यह सरस्वती पूजा के दिन।
श्री चौधरी को यह पूछे जाने पर की आप मेयर का चुनाव लड़ने जा रहे है इस संदर्भ में क्या कहना चाहेंगे। इसपर उन्होंने कहा कि राजनीत में अच्छे लोगों को आना चाहिए। ये सारे लोग कहते है। और ऐसी बात भी नही है कि अच्छे लोग नही है। है पर कम हैं। और जब मुझे लोगों ने कहा कि आप ने 20 साल नौकरी की और 20 साल कॉलेज चलाया और अब 10/20 साल आपकी जीवन का है जो हमलोगों के लिए जियें तो लोगों के जीने के लिए ऐसा नही है कि हम कुछ नही कर रहे है काम लेकिन सार्वजनिक काम जो है जिसमे सरकार काम करता है सारी सिस्टम काम करता है
उसमें आकर मैं फिर से अपने आपको स्थापित करना चाहता हूं लोगों के बीच मे आकर दिखलाना चाहता हूं की इच्छा शक्ति मजबूत हो तो चीजों की बदलाव की जा सकती है। चीजों में रंग लाया जा सकता है। और जो पुराने सिस्टम है उसको फिर से नया बनाया जा सकता है। इसलिए लोगों का मन विश्वाश के रुप में करते हुए फिर से नगर निगम में आकर एक ऑफिसर एक मेयर जो इसमें सम्मिलित है
जिसमे इसमें लोग भी जमा हुआ है और लोकतंत्र की सरकार भी जमा हुआ है तो हम सरकारी तंत्र को जमाने के लिए एक बार हम फिर से आपलोगों के बीच मे आएं है तो हम चाहेंगे कि धनबाद की जनता पूरे विश्वास के साथ मुझे अपना मत देकर जिताएं। जिससे यहां लोकतंत्र की सरकार कायम हो।
यह पूछे जाने पर की मेयर की जीत पर आपकी पहली प्राथमिकता क्या होगी। इसपर उन्होंने कहा कि नगर निगम के हर वार्ड मुहल्ले में स्कूल का निर्माण होगी और शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों का स्कूल फीस मुंसपल्टी वहन करेगी चाहे वह कोई भी सरकारी गैर सरकारी स्कूल के किसी भी क्लास का छात्र छात्रा हो। इस पूजा अनुष्ठान मो सफल बनाने में सर्वश्री राहुल कुमार निदेशक,संजय विश्वकर्मा,एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
