• Mon. Mar 16th, 2026

अरमो की नई बस्ती में 11 मई से होगा पांच दिवसीय महायज्ञ, बैठक में बनी रणनीति

admin's avatar

Byadmin

Mar 16, 2026

 

बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल के अरमो पंचायत अंतर्गत नई बस्ती में आगामी 11 से 15 मई तक आयोजित होने वाले श्रीश्री 1008 महायज्ञ सह हवन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रोशन लाल यादव ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पांच दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान को भव्य और अनुशासित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। वक्ताओं ने यज्ञ की सफलता के लिए विभिन्न समितियों के गठन और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।

अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने कहा कि 11 मई से शुरू होने वाले इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है, जिसके लिए बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तैयारियों को लेकर आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से विश्वनाथ यादव,

लालमोहन यादव, मनोज यादव, कीनू यादव, शंकर यादव, हरेराम यादव, राम चंद्र यादव, जितेंद्र यादव, धनेश्वर यादव, सुनील सिंह, विजय सिंह, सूरज यादव, अनूप सिंह, अशोक सिंह, मुकेश यादव, नीरज यादव, भरत यादव, विकास यादव और सचिन सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *