• Mon. Mar 2nd, 2026

अपर्णा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 10वीं और 12वीं के नतीजों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

admin's avatar

Byadmin

May 13, 2025

धनबाद : इस वर्ष भी अपर्णा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है।

12वीं कक्षा में प्रखर रंजन सिंह ने 98% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। आयुषी रानी ने 94% अंकों के साथ द्वितीय और अभिषेक कुमार ने 90% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, हिमांशु गुप्ता (89%), भास्कर कुमार (88%), हर्षित अग्रवाल (86%), आदेश अग्रवाल और श्रेष्ठा (84%), मो० शरीम (83%), आयुष कुमार (82%) और योगेश कुमार (80%) सहित आठ छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए।

10वीं कक्षा में अंजली कुमारी ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। महिमा (93%), नंदिनी राज (92%), अविका गुप्ता और कृतिका सिंह (91%), तथा आराध्या (90%) सहित पाँच विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। सजनी कुमारी, श्रेयसी कुमारी, अंकिता प्रमाणिक, अनामिका, सौरभ चक्रवर्ती, अनिर्बन मिश्रा, आकांक्षा महता, पीयूष कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, उन्नति, विशेष मंडल, प्रीत कुमारी, नंदिका और अनिकेत कुमार समेत 15 छात्रों ने 80% से अधिक अंक अर्जित किए। अन्य सभी विद्यार्थियों ने भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 60% से 80% के बीच अंक प्राप्त किए हैं।
पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी विद्यालय का 10वीं और 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

विद्यालय के अध्यक्ष श्री टी.के. लाहिडी़, प्रबंधक श्री के. के. सिंह, प्राचार्य डॉ० अनुपम नायक और सभी शिक्षकों ने छात्रों की इस उत्कृष्ट सफलता पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *