
बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर बी पंचायत सचिवालय भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत अनुमंडल स्तरीय विधिक मेघा लीगल इमपावरमेंट शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। जिसकी शुरुआत सचिवालय भवन में फीता काट कर किया गया। उससे पहले मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को तिलक लगा कर स्वागत किया गया। उसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया। और मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों को माला, टोपी पहनाकर, पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं शिविर में स्वागत भाषण बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने दिया। और कहा कि बड़े पैमाने पर पूरे देश में न्यायालय में पड़े हुए केसों का निपटारा किया गया।

3 दशकों में यह भारत के न्यायिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण क्रांतिकारी कदम हैं जज साहब के द्वारा जिस उद्देश्य से यह कार्यक्रम को निर्धारित किया गया है उसे हम सबों को काफी लाभ मिलेगा। जब से मैं बेरमो प्रखंड में आया हूं विकास के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक मेरा पहुंचने का प्रयास होता है और मैं पहुंचा हूं। माननीय सिविल जज सीनियर डिवीजन का बहुत-बहुत यहां आने के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह ने सभी योजनाओं की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दिया।
और बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, जिप सदस्य शहजादी बानो, गोविंदपुर ए की मुखिया अंजू आलम, ई के मुखिया विश्वनाथ महतो, सांसद प्रतिनिध नवीन पांडेय, अधिवक्ता प्रशांत पॉल ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। साथ ही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल कोट के मजिस्ट्रेट राज कुमार पांडेय के द्वारा ग्रामीणों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। जिसमें दो लोगों को व्हीलचेयर, छः लोगों को बतख के चूज़े, जन्म प्रमाणपत्र, एक बच्चा का अन्यप्राश कराया गया। और जेएसपीएल बेरमो प्रखंड को 60 लाख 50 हजार रुपए का वितरण किया गया।
मंच संचालन विष्णु कुमार मिश्रा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन गोविंदपुर बी पंचायत के मुखिया चंद्रदेव घांसी ने किया। मौके पर अशोक साव, नीलम कुमारी, कनक लता, सोनू कुमार, झा, जेएसपीएल के सदस्य, आंगनवाड़ी सेविका, पीडीएस डीलर, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्यों सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
