

रांची : रात के करीब एक बज रहे थे। राजधानी रांची के लोग अपने-अपने घरों में चैन की नींद सो रहे थे। सड़कें सुनसान, गलियां विरान थी। इस अंधेरी रात में सन्नाटे को चीरते हुए ठक-ठक, ठक-ठक की आवाज रांची के मेन रोड में गूंज रही थी।
यह आवाज थी सड़क पर उतरे फोर्स के बूटों की। बीती रात राजधानी की सड़कों पर कोतवाली DSP प्रकाश पूरे लाव लश्कर के साथ उतरे थे। मकसद सिर्फ इतना था कि कहीं कोई अड्डाबाजी या गुंडई तो नहीं कर रहा।

घर में सो रहे लोगों की नींद हराम करने की कोशिश तो नहीं कर रहा। DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में फोर्स ने कोतवाली, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट और सुखदेवनगर थाना क्षेत्रों में जगह-जगह रेड मारी।

वहीं, मेन रोड के अलावा इन इलाकों के गली-कूचों में भी पैदल मार्च किया। गश्ती के दरम्यान DSP प्रकाश सोय और कोतवाली थानेदार आदिकांत कुमार के अलावा डेली मार्केट, सुखदेवनगर, महिला थाना और हिंदपाढ़ी के थानेदार भी मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com