
बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगन में गुरुवार से आयोजित दो दिवसीय अखिल घाटी 49वां वार्षिक एथलीट मीट प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को किया गया। परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने समापन के मौके पर कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली डीवीसी के सभी प्रोजेक्टों की टीमों के कामगार खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन देकर टीम को जीत दिलाने का कार्य किया। मेजिया की टीम ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया और ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। जबकि मेजबान बोकारो थर्मल की टीम रनरअप रही। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन मेजिया एवं रनरअप बोकारो थर्मल की टीम को परियोजना प्रधान ने शील्ड देकर सम्मानित किया।

डीवीसी बोकारो थर्मल के दो कर्मी शिव राम शर्मा, हेवी सैमुअल को अवकाश प्राप्ति के बाद पूरे कार्यकाल के दौरान एथलीट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए
लाइफ टाईम एचीवमेंट का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पुरुषों के एकल चैंपियन का खिताब मेजिया के राहुल कुमार एवं महिलाओं में मैथन की प्रणमिता चंद्रा को दिया गया। समारोह का संचालन आरती रानी ने तथा
धन्यवाद ज्ञापन डीजीएम प्रशासन काली चरण शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में डीवीसी की सात प्रोजेक्टों बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा, कोडरमा, दुर्गापुर, रघुनाथपुर, मेजिया और मैथन के एथलीटों ने भाग लिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
